सूरजपुर: लटोरी चौक के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक हुए घायल
शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे लटोरी चौक के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सड़क पर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गईं और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को सड़क से उठाकर प्राथमिक सहायता दी और एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए।