गाडरवारा: नगर पालिका के वार्ड नंबर-2 में ₹65 लाख की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राजेंद्र बाबू वार्ड क्रमांक 2 में नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र इमलिया घूरपुर रोड पर भवन निर्माण हेतु रुपए 65 लाख की स्वीकृति हुई थी जिसमें आज दिनांक 31, 12, 2024 को नगरपालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा एवं वार्ड पार्षद कमल खटीक एवं ठेकेदार आर सी गुप्ता द्वारा भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न कराया गया है।