महोबा: महोबा के दुलारा गांव के पास बाइक से गिरकर अधेड़ गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Mahoba, Mahoba | Aug 2, 2026 महोबा के दुलारा गांव निवासी 65 वर्षीय गुंदीलाल पुत्र बालादीन बाइक में सवार होकर पनवाड़ी से घर जा रहा था। तभी दुलारा गांव के पास ही अचानक बाइक असंतुलित होकर फिसल गई और बाइक सवार अधेड़ गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा घायल अधेड़ का इलाज किया जा रहा है।