उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर लातेहार जिले में शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।