एक लाख दीयों की रोशनी, राष्ट्र निर्माण का संकल्प! 🇮🇳
जिला मुख्यालय बालोद में आज 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत आयोजित 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम ऐतिहासिक और अद्वितीय रहा।
इस भव्य आयोजन में प्रज्वलित 1 लाख दीपों से भारत के मानचित्र की अद्भुत आकृति बनाई गई, जो देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के अद्वितीय सेवा, समर्पण और सुशासन काल के प्रति जन-जन के अगाध आभार को दर्शाती है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद श्री भोजराज नाग की गरिमामयी उपस्थिति रही। आशीर्वाद का दीया प्रज्वलित करने विभिन्न वर्गों के नागरिकों, वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों का अभूतपूर्व सहयोग रहा।
#सेवा_संकल्प_अभियान #आशीर्वाद_का_दीया #AshirwadKaDiya #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanSeva #JanBhagidari #ViksitChhattisgarh #SevaSeVikas #CGkeAshirwadkaDiya #sevasankalpabhiyan #modiat25 #vishnubhaiya