गम्हरिया: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक, हथियार और कार के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
गम्हरिया के फुलकाहा तरावे मार्ग पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपी की पहचान जोगवनी निवासी रामकुमार पासवान के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 6.4 ग्राम स्मैक, एक देसी कट्टा, 6 जिंदा कारतूस, एक कार और मोबाइल बरामद किया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।