लखीमपुर खीरी जिले की निघासन तहसील क्षेत्र में गुरुवार को पेट्रोल और डीजल को लेकर हाहाकार जैसी स्थिति देखने को मिली। पलिया रोड, सिंगाही रोड और ढखेरवा रोड पर स्थित विभिन्न पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालात यह रहे कि लोग घंटों लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।