बिल्सी: अगोल गांव के ग्रामीणों ने चार दिन से बिजली सप्लाई न मिलने का लगाया आरोप, सिंचाई के अभाव में मक्का की फसल सूख रही
Bilsi, Budaun | Apr 20, 2026 बिल्सी। तहसील क्षेत्र के अगोल, नगरिया, नगला जाटान और कुदरनी सहित कई गांवों के किसानों ने बिजली आपूर्ति न मिलने का आरोप लगाते हुए बिल्सी बिजली घर पर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि सिंचाई के अभाव में उनकी मक्का की फसल सूख रही है। सोमवार दोपहर 12 बजे इन गांवों के किसान बिजली घर पहुंचे और अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों से शिकायत की।