सासनी: बिजली विभाग की लापरवाही से बिजली के पोल से टकराकर बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Sasni, Hathras | May 3, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला शरदा के पास बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया। रास्ते मे टूटे पड़े बिजली के पोल से टकराकर बाइक सवार गांव छौंड़ा निवासी 2 लोग गंभीर घायल हो गए। घायलो को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने गांव छौंड़ा निवासी अनिल कुमार को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई।