पटना ग्रामीण: दीदारगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
18 जून को दीदारगंज थाना क्षेत्र से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार की रात 10:15 पर मामले की जानकारी पुलिस ने देते हुए बताया है कि दीदारगंज थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान 23 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।