सदर: वाराणसी कैंट स्टेशन पर एक युवक मालगाड़ी के ऊपर चढ़ा, मचा हंगामा
Sadar, Varanasi | Jun 19, 2026 वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर शुक्रवार शाम एक युवक मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया और हंगामा करने लगा। घटना का वीडियो स्थानीय लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया।