➡️ आईटीआई के विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया स्तर पर लहराया परचम, हासिल की सर्वोच्च रैंक
कलेक्टर डॉ.सौरभ संजय सोनवणे के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से जिले में कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की जा रही हैं। इसी क्रम में शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, बैतूल के विद्यार्थियों ने क्राफ्ट्समैन ट्रेनिंग स्कीम की राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में अपने-अपने ट्रेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियों में कु.रानी एवं आयुष इवने ने फ्लोरीकल्चर एंड लैंडस्केपिंग ट्रेड में क्रमशः 551/600 एवं 545/600 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया प्रथम रैंक हासिल की।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर कौशल विकास विभाग के संचालक श्री बसंत कुर्रे, कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे, अतिरिक्त संचालक कौशल विकास विभाग के श्री डीएस ठाकुर एवं संयुक्त संचालक क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के श्री विवेक सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही संस्था के प्राचार्य श्री अजीश पंद्रे एवं नोडल आईटीआई प्राचार्य श्री शुभम वानखेड़े ने भी सफल विद्यार्थियों और उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि में संस्था के प्रशिक्षक अधीक्षक श्रीमती एंजिला डहेरिया, श्री सुभाष परते, प्रशिक्षण अधिकारी श्री दिलीप सोनी, श्रीमती पुष्पा नागले, श्री राघवेन्द्र ठाकुर, श्री चिन्तामणि विश्वकर्मा, श्री विवेक दायमा, श्री रामनारायण गंगारे, श्री सचिन सरले, श्रीमती रितिका ठाकुर (रिसोर्स पर्सन), मेहमान प्रवक्ता श्री दिलीप बेले, सोमू मराठा एवं समस्त मेहमान प्रवक्ताओ के मार्गदर्शन, मेहनत और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Skill Development, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
Betul, Madhya Pradesh | Oct 21, 2026