बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा
कंटेनर का टायर फटने से अनियंत्रित हुआ वाहन, ट्रक और डिवाइडर से टकराया
हादसे में चालक दीनानाथ महतो की मौके पर मौत, पुलिस ने शव निकाला
बेगूसराय में रविवार की सुबह NH-31 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरपुर के पास बालू लदा एक कंटेनर मुजफ्फरपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक कंटेनर का टायर फट गया, जिसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गया और फिर डिवाइडर से जा भिड़ा।
हादसा इतना जोरदार था कि कंटेनर चालक दीनानाथ महतो की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
#BreakingNews #BigBreking #BiharNews #bihar #Begusarai #samstpur_bihar #saran #nhi Begusarai.beats Begusarai Police BIHAR Face of Bihar Bihar Police FOB News Traffic
Bihar, India | Sep 27, 2026