अरेराज: रढ़िया पंचायत के पैक्स चुनाव में 55.08 प्रतिशत हुआ मतदान
अरेराज प्रखंड के रढ़िया पंचायत मे आज पैक्स का चुनाव शांतिपूर्ण महौल मे संपन्न हुआ है। सुबह 7:30 बजे शाम तक 1655 मतदाताओं मे 924 मतदाताओं ने मतदान किया है। अरेराज बीडीओ आदित्य नारायण दीक्षित ने बताया कि कुल 55.08% मतदान हुआ है। पंचायत के लौरिया मध्य विद्यालय में पैक्स के लिए मतदान केंद्र बनाया गया था।अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान थे।