एटा: एटा रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 65 वर्षीय बुजुर्ग के शरीर के हुए दो टुकड़े, पुलिस पहचान में जुटी
Etah, Etah | Apr 19, 2026 एटा के जीआरपी थाना क्षेत्र में शनिवार रात रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।घटना के बाद क्षेत्र में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलने पर जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। मृतक बुजुर्ग कौन है कहां के निवासी हैं पहचान नहीं हो सकी है।