गोहरगंज: मंडीदीप वार्ड 12 में ₹14 लाख की लागत से पेवर ब्लॉक कार्य का भूमिपूजन
मण्डीदीप के वार्ड क्रमांक 12 में बुधवार को पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का विधि-विधान से भूमिपूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया। इस निर्माण कार्य की अनुमानित लागत लगभग 14 लाख रुपए बताई गई है।