जखनिया: बीच सड़क पर लड़ते हुए विशालकाय सांडों ने मचाया भीषण तांडव, कई बाइकें हुईं क्षतिग्रस्त, राहगीरों ने भागकर बचाई जानें
माँ काली रोड पर बुधवार को दो विशालकाय आवारा सांडों की भीषण लड़ाई से जबरदस्त अफरा-तफरी मच गई। सड़क के बीचों-बीच लगभग आधे घंटे तक जमकर कोहराम मचाते सांडों ने वहाँ खड़ी कई बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों में अचानक भगदड़ मच गई। लोगों ने भागकर किसी प्रकार अपनी जानें बचाई।