कैसरगंज: अगापुर में अज्ञात कारणों से लगी आग में आधा दर्जन घर जलकर राख हो गए
कैसरगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत आगापुर में सोमवार की शाम अज्ञात कारणों से लगी आग में आधा दर्जन फूस के मकान जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड में लगभग तीन लाख रुपए से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई व राम सरन की चार बकरियां भी जल कर मर गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम आगापुर में अमानक आग लग गई। जिसमें रामनरेश, कमलेश, रामशर,राजेंद्र ,दिनेश, सहित आ