हथुआ थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत भवन के पास पुलिस ने तलाशी के दौरान चोरी की स्प्लेंडर प्लस बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सिवान जिले के नौतन थाना अंतर्गत गंभीरपुर गांव निवासी विकास कुमार के रूप में की गई है। पुलिस द्वारा जब बाइक के मालिक से संपर्क किया गया तो यह स्पष्ट हुआ कि उक्त बाइक चोरी की है.