मंझनपुर: थाना समाधान दिवस पर एसपी ने पश्चिम शरीरा में फरियादियों की समस्याएं सुनीं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने थाना पश्चिम शरीरा में शनिवार को लगभग 11 बजे जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं, जिन पर एसपी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए।