अमरोहा: डिडौली में लापता किशोर 24 घंटे में मिला, पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत हापुड़ से किया बरामद
Amroha, Amroha | Jun 24, 2026 अमरोहा की डिडौली पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत एक लापता किशोर को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। 13 वर्षीय किशोर थाना डिडौली क्षेत्र के ग्राम फत्तेहपुर जिवाई से लापता हो गया था, जिसे जनपद हापुड़ से डिडौली कोतवाली पुलिस ने खोजा ।