मऊरानीपुर: लहचूरा थाना क्षेत्र में दरिंदगी का अंत, मां-बेटे के कातिल को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मारकर किया गिरफ्तार
लहचूरा थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी चतुर्भुज पटेल ने महिला और उसके 3 साल के बेटे की हत्या कर शवों को छिपाने की कोशिश की थी। बुधवार-गुरुवार रात पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध असलहा भी बरामद किया है।