कैंपियरगंज: पीपीगंज में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट, पेट पर लात मारने से गर्भपात का आरोप; पति समेत 6 पर केस दर्ज
पीपीगंज थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने पति सहित छह ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाया है। कल्याणपुर टोला रमवापुर निवासी मजिरा निषाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शादी के बाद कुछ समय सब ठीक रहा, लेकिन बाद में दोपहिया वाहन की मांग को लेकर ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे।