हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में विधवा फैक्ट्री कर्मी को हाईवे में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
कस्बे की फैक्ट्री एरिया में संचालित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में सुबह ड्यूटी करने पैदल जा रही महिला कर्मी को हाईवे में ज्योति धर्म कांटा के समीप अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह हाइवे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसको सदर अस्पताल रेफर किया गया।