लखीसराय: शहर के पुरानी बाजार प्रभातचौक के समीप एक निजी होटल परिसर में जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वाधान में कविगोष्ठी आयोजित
शहर के पुराने बाजार प्रभात चौक के सभी निजी होटल परिसर में जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन लखीसराय की अध्यक्षता में कवि गोष्ठी आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता उपाध्यक्ष रामबालक सिंह और संचालन देवेंद्र सिंह आजाद ने किया। कवि गोष्ठी के दौरान मौजूद कवियों ने देश और समाज की स्थिति के बारे में अपने-अपने ढंग से वर्णन किया और सामाजिक कुरीतियों को उजागर करने का प्रयास किया।