लखीसराय: शहर के पुरानी बाजार लायंस क्लब परिसर में आंखों की जांच समेत उच्च रक्तचाप मधुमेह मरीजों का किया गया मुफ्त जांच।
शहर के पुराने बाजार लायंस क्लब परिसर में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ प्रवीण कुमार सिंहा के द्वारा रविवार को शहर एवं जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए कुल 113 उच्च रक्तचाप और मधुमेह,मरीजों की जांच किया गया ।साथ ही कुल 39 लोगों की आंखों की जांच कर निशुल्क दवा का भी वितरण किया गया।