शिवपुरी नगर: खनिज निरीक्षक पर कार्रवाई की मांग, लोधी युवा शक्ति संगठन ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
लोधी युवा शक्ति संगठन ने आज सोमवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर खनिज निरीक्षक ऋषभ सिंह दीक्षित के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। संगठन का आरोप है कि 19 जून को पिछोर क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान युवक मंगल लोधी के साथ खनिज निरीक्षक ने कथित रूप से मारपीट, अभद्र व्यवहार किया और उसका मोबाइल छीन लिया।