खरगोन पुलिस ने आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलेभर में विस्फोटक मैगजीन गोदामों और पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा के निर्देश पर सभी एसडीओपी और थाना प्रभारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की।