बक्सर: ब्रह्मपुर में महिला से छेड़छाड़ के दोषी को बक्सर कोर्ट ने सुनाया एक साल की कैद, 20 हजार जुर्माना
Buxar, Buxar | Jun 10, 2026 मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी बक्सर ने ब्रह्मपुर थाना कांड संख्या 325/2022 में बड़ा फैसला बुधवार को 2:00 बजे अपराह्न में सुनाया है। बड़की नैनीजोर निवासी यज्ञ नारायण राम को महिला के घर में घुसकर लज्जा भंग करने के प्रयास में दोषी पाते हुए 1 वर्ष के कठोर कारावास की सजा दी गई है। न्यायालय ने अभियुक्त पर दो धाराओं में कुल 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।