कांके: 14 महीने से वेतन नहीं मिलने पर भड़के वोकेशनल शिक्षक कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास का किया घेराव, मौके पुलिस बल तैनात।
Kanke, Ranchi | Jun 13, 2026 झारखंड भर के 2,000 से अधिक वोकेशनल टीचर 14 महीने से बकाया वेतन के भुगतान की मांग को लेकर शनिवार को 11 बजे से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में जुटे शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।