कानपुर: जाजमऊ की टेनरी (चमड़ा फैक्ट्री) में आग लगने से छह कर्मचारियों ने कूदकर बचाई अपनी जान
जाजमऊ की टेनरी (चमड़ा फैक्ट्री) में रविवार दोपहर 2 बजे आग लग गई। टेनरी में मौजूद छह कर्मचारियों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। जबकि चाय देने पहुंचा किशोर झुलस गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से दो घंटे में आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से टेनरी में लाखों का लेदर और मशीनें जलने से खराब हो गईं।