चायल: करन चौराहा पर घंटों जाम लगा, राहगीर रहे परेशान
सराय अकिल कस्बे के सबसे व्यस्त करन चौराहा पर शुक्रवार दोपहर कई घंटों तक भीषण जाम लगा रहा। जाम के चलते चार पहिया वाहन, ट्रक, ई-रिक्शा, बाइक और अन्य वाहन सड़क पर फंस गए, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।स्थानीय लोगों के अनुसार करन चौराहा क्षेत्र का सबसे व्यस्त चौराहा है, जहां हर समय वाहनों का दबाव बना रहता है।