झालरापाटन: संजय कॉलोनी में फिरौती नहीं देने पर बदमाशों ने दंपती पर किया जानलेवा हमला, महिला हुई गंभीर रूप से घायल
झालावाड़ की संजय कॉलोनी में फिरौती नहीं देने पर कुछ बदमाशों ने एक दंपति पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में पति तो बच गया,लेकिन पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।जिसे उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।गुरुवार सुबह करीब 11 बजे कोतवाली पुलिस ने दंपति के बयान लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। बदमाश 5 लाख फिरौती मांग रहें हैं।