फिरोज़ाबाद: उद्यान विभाग की नर्सरी में सेवा, सुरक्षा और सुशासन का महाकुंभ: तीन दिवसीय मेले में योजनाओं की गूंज
सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के तहत उत्तर प्रदेश सरकार के 8 और केंद्र सरकार के 10 वर्षों की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाने के लिए उद्यान विभाग की नर्सरी में मंगलवार दोपहर एक बजे करीबन भव्य तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि रहे विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे रहे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई।