देहरादून: देहरादून में एक दिन में कोरोना के 10 नए मरीज मिले, बढ़ी चिंता
देहरादून में कोरोना संक्रमण फिर चिंता का विषय बनता जा रहा है। शनिवार को 20 सैंपलों की जांच में 10 लोग पॉजिटिव पाए गए। इनमें 6 मरीज उत्तराखंड के जबकि 4 राज्य से बाहर के हैं। जिले में अब तक कुल 440 लोगों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 42 मरीज देहरादून के हैं। वर्तमान में जिले में 9 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 6 होम आइसोलेशन में और 3 अस्पताल में भर्ती हैं।