देहरादून: हाउस टैक्स जमा न करने वालों के खिलाफ नगर निगम कर रहा है कड़ी कार्रवाई
हाउस टैक्स को लेकर नगर निगम के उपनगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने कहा जो लोग टैक्स नहीं दे रहे हैं उनके खिलाफ नगर निगम द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।अभी तक विगत वर्ष में 60 करोड़ का हाउस टैक्स नगर निगम के द्वारा वसूला जा चुका है। वर्तमान में नगर निगम के द्वारा 100 करोड़ का लक्ष्य रखा गया है।