देहरादून: देहरादून के कैलाश हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दून पुलिस ने किया सघन चेकिंग अभियान
देहरादून स्थित कैलाश हॉस्पिटल को एक अज्ञात ईमेल आईडी से बम विस्फोट की धमकी मिली। सूचना मिलते ही एसएसपी के निर्देश पर पुलिस, एसओजी, बम स्क्वॉड व डॉग स्क्वॉड टीम ने अस्पताल परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया, जिसमें कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अस्पताल प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह की धमकी गाजियाबाद स्थित शाखा को भी मिली है।