पुलिस अधीक्षक महोदय, शिवहर के निर्देशानुसार जिले की विधि-व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस पदाधिकारी लगातार गश्ती, निगरानी एवं सतर्कता बरतते हुए प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं, ताकि जिले में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रहे।
शिवहर पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना अथवा पुलिस हेल्पलाइन पर दें।