लोरमी: सहसपुर में कलेक्टर ने प्रथम सोलर पार्क का किया निरीक्षण
Lormi, Mungeli | May 9, 2024 कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा द्वारा आज बुधवार को ग्राम सहसपुर में स्थापित जिले के प्रथम सोलर पार्क का निरीक्षण किया गया। उन्होंने सोलर पार्क के संबंध में संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान श्री वर्मा ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से चर्चा करते हुए जिले में सौर ऊर्जा को लेकर और अधिक संभानाओं पर गहन विचार-विमर्श किया।