लोरमी: पैंगोलिन के दांत एवं हड्डियों की तस्करी करते पांच आरोपी गिरफ्तार, वन विभाग व एटीआर की टीम ने की कार्रवाई
Lormi, Mungeli | Apr 22, 2024 लोरमी: पैंगोलिन के दांत और हड्डियों की तस्करी करते वन विभाग व एटीआर की टीम ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वन विभाग द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार खुड़िया बाजार निवासी व्यक्तियों द्वारा पैंगोलिन के दांत एवं हड्डियों की बिक्री करने की तैयारी की जा रही थी। इस दौरान अमन कुमार, रमेश कतलम ,भरत ध्रुव, रिंकू मरावी, अंकित कुमार को संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है।