लोरमी: लोरमी में कांग्रेस पर बरसे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा, कहा- कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति चलाई
Lormi, Mungeli | Apr 22, 2024 लोरमी। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के स्टार प्रचारक लगातार प्रदेश का दौरा कर चुनाव प्रचार कर रहे हैं. इसी कड़ी में बिलासपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू के प्रचार में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा आज मुंगेली जिले के लोरमी पहुंचे हैं. इस दौरान उन्हाेंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और केंद्र की माेदी सरकार की तरीफ की।