लोरमी: नेशनल पावर लिफ्टिंग स्पर्धा में लोरमी के तीन युवकों ने जीता मेडल
Lormi, Mungeli | Apr 23, 2024 नेशनल पावर लिफ्टिंग स्पर्धा में लोरमी के तीन युवको ने मेडल जीता है। 23 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित ऑल इंडिया नेशनल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में लगभग 400 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इसमें लोरमी के आशीष सोनी ने गोल्ड, जयदेव वैष्णव ने रजत, वही प्रथम गुप्ता ने रजत पदक हासिल किया है ।