लोरमी: डीजे में नाचने को लेकर युवकों के बीच हुआ विवाद, एक युवक को मौत के घाट उतारा 4 आरोपियों ने, सभी किए गए गिरफ्तार डीजे में
Lormi, Mungeli | Apr 22, 2024 डीजे में नाचने को लेकर हुए विवाद के बाद चार युवको ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। इस मामले में युवक की मौके पर मौत हो गई। भवरकछार में छठी कार्यक्रम के दौरान यह वाकया सामने आया था ।इस मामले में दुर्गेश ध्रुव की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले में आरोपी मोनू पटेल, बसंत निषाद देवकरण जेवर और कृष्ण केवट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।