झालरापाटन: झालावाड़: भीमसागर के जंगल में मिला शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, 11 दिन पहले घर से निकला था, पुलिस ने जांच शुरू की
झालावाड़ के भीमसागर मार्ग के समीप जंगल में रविवार सुबह मिले एक शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान खेड़ा (हरिगढ़)गांव निवासी 55 वर्षीय तेजपाल उर्फ भेरूलाल के रूप में हुई है।परिजनों ने तेजपाल की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से गहन जांच की मांग की है।सारोला थाना अधिकारी बुथराम ने दोपहर 3 बजे बताया कि तेजपाल के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड करवाया है।