वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर द्वारा गुरुवार को एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले की विधि-व्यवस्था, कांडों के निष्पादन, अपराध नियंत्रण तथा मादक पदार्थ एवं शराब की बरामदगी से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।