गिधौर: सेवा गांव में जमीन विवाद के चलते मारपीट, मां-पुत्र गंभीर रूप से घायल, पुलिस मामले की जांच में जुटी
गिद्धौर थाना क्षेत्र के सेवा गांव में पुराने जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में मां-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल गौरव कुमार उर्फ पप्पू यादव और उनकी माता शांति देवी को परिजनों ने दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर पहुंचाया। वहीं पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उक्त जानकारी रविवार को 8 बजे दी।