बरियातु: बारियातू उच्च विद्यालय के पास पिकअप वाहन के धक्के से दो बाइक सवार घायल, रिम्स रेफर
शुक्रवार को बारियातू उच्च विद्यालय के समीप अज्ञात पिकअप वाहन के धक्के से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। जिनकी पहचान चतरा जिले के डहुरी गांव निवासी तीरथ यादव के पुत्र सुभाष यादव एवं बालेश्वर यादव के पुत्र सुबोध कुमार यादव के रूप में हुई। जिसे स्थानीय थाना पुलिस एवं अन्य लोगों के द्वारा बालूमाथ CHC ले जाया गया। जहां डॉ सुरेंद्र कुमार ने दोनो को रेफर कर दिया।