चायल: घोसिया गांव में सिंचाई के पैसे के विवाद में ट्यूबवेल कर्मी को मारी गोली, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा
सराय अकिल,घोसिया गांव में बुधवार रात सिंचाई के पैसे के विवाद में ट्यूबवेल कर्मी गुलाब (55) पुत्र छगू को गोली मार दी गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी मुजीब पुत्र रफीक को तमंचा व कारतूस समेत पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से गुलाब की हालत गंभीर होने पर गुरुवार प्रयागराज भेजा!