मुरैना नगर: मुरैना में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस हाईवे पर मुआवजे को लेकर किसानों का विरोध, बोले- जान देंगे पर ज़मीन नहीं देंगे
मुरैना में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस हाईवे के मुआवजे को लेकर किसानों का आक्रोश बढ़ गया है।आज प्रेसवार्ता में किसानों और नेताओं ने बाजार मूल्य से चार गुना मुआवजे की मांग करते हुए चेतावनी दी कि “जान देंगे, जमीन नहीं देंगे।” 30 अप्रैल से ऐसाह के पास हजारों किसान अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। किसानों ने इसे जमीन की लूट बताते हुए आंदोलन तेज करने की बात कही है।