Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

पहाड़ों की रानी मसूरी में योग की गूंज, सैकडों लोगों ने अपनाया निरोगी जीवन का मंत्र अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर टाउन हॉल में सामूहिक योगाभ्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बोले- योग भारत की विश्व को अमूल्य देन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पर्यटन नगरी मसूरी में उत्साह और उमंग के साथ योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद मसूरी की ओर से टाउन हॉल परिसर में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में आईटीबीपी के जवानों ने भी पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास कर अनुशासन और फिटनेस का संदेश दिया। टाउन हॉल परिसर में सुबह से ही योग के प्रति लोगों का उत्साह देखने को मिला और विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने कार्यक्रम में भाग लेकर स्वास्थ्य के प्रति अपनी जागरूकता का परिचय दिया। कार्यक्रम की शुरुआत योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन और प्राणायाम के अभ्यास से हुई। उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से योग कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को नियमित योग के महत्व और इसके शारीरिक एवं मानसिक लाभों की विस्तृत जानकारी भी दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ऋषि परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जिसे प्रधानमंत्री छंतमदकतं डवकप के प्रयासों से वैश्विक पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि आज विश्व के सैकड़ों देशों में करोड़ों लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं। योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन जीने की कला है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली, तनाव और भागदौड़ के बीच योग ही वह माध्यम है जो व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए निकाले तो अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है और जीवन को अधिक स्वस्थ एवं सकारात्मक बनाया जा सकता है। वहीं नगर पालिका परिषद मसूरी की अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि योग स्वस्थ समाज के निर्माण का आधार है। उन्होंने लोगों से नियमित योग अपनाने की अपील करते हुए कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि आत्मविश्वास और मानसिक शक्ति भी बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाकर ही फिट इंडिया और स्वस्थ भारत के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है।

Mussoorie, Dehradun | Jun 21, 2026

MORE NEWS

No related stories for this location.